Whatsapp Contact
🎓
SARKARIFUNS.com

अपडेट सबसे पहले

Railway Group D Recruitment 2026

Railway Group D Recruitment 2026

रेलवे की ओर से एक बार फिर बंपर बहाली लाई गई है, जिसके माध्यम से आप अपने करियर को बेहतर बना सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 22,000 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है (आवश्यकता पड़ने पर अंतिम तिथि बढ़ाई भी जा सकती है)।

ग्रुप-D के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए। इस पोस्ट से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको यहां उपलब्ध कराई गई है।

रेलवे की ओर से दी गई बेसिक जानकारी

भर्ती का नामरेलवे ग्रुप-D बंपर भर्ती
कुल पदों की संख्या22,000 पद
आवेदन शुरू होने की तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 मार्च 2026
अंतिम तिथि में बदलावअंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है
पद का नामरेलवे ग्रुप-D
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा36 वर्ष
भर्ती का उद्देश्यउम्मीदवारों को बेहतर करियर का अवसर

RRB GROUP D New Notification

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Centralised Employment Notice (CEN) No. 09/2025 के अंतर्गत Level-1 (Group D) पदों की भर्ती को लेकर एक Corrigendum (संशोधन सूचना) जारी की गई है। इस संशोधन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया है।

RRB Group D भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि02 मार्च 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि02 मार्च 2026
फॉर्म सुधार / संशोधननिर्धारित शेड्यूल के अनुसार
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले

RRB Group D आवेदन शुल्क (Application Fee)

GEN / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / PH / EBC₹250/-
सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार₹250/-
शुल्क वापसी (Refund) की जानकारी
1. सामान्य / OBC / EWS: CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹400/- वापस किए जाएंगे

2. SC / ST / PH / EBC: CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹250/- वापस किए जाएंगे
भुगतान का माध्यमUPI, Debit Card, Credit Card, Net Banking

NOTE: शुल्क वापसी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जो CBT परीक्षा में उपस्थित होंगे

RRB Group D आयु सीमा 2026 (Age Limit)

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु:33 वर्ष
आयु छूट1. SC / ST: 5 वर्ष
2. OBC (NCL): 3 वर्ष

आरआरबी Group D भर्ती 2026 में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RRB Group D पदवार वैकेंसी लिस्ट 2026

पद का नामरिक्त पद
Track Maintainer (Group IV)11000
Assistant (S & T)1500
Assistant (C & W)1000
Pointsman B5000
Assistant (TL & AC)50
Assistant Operations (Electrical)500
Assistant Loco Shed (Electrical)200
Assistant (TRD)800
Assistant (P-Way)300
Assistant (Bridge)600
Assistant (Track Machine)600
कुल पद22000

आधिकारिक वेबसाइट

RRB OFFICIAL LINKDirect Link
APPLY LINKAPPLY

RRB Group D भर्ती 2026: संपूर्ण जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Group D (Level-1) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती Centralised Employment Notice (CEN) 09/2025 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन का माध्यमऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन तिथि31 जनवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक
चयन प्रक्रिया1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. Document Verification
4. Medical Examination
परीक्षा पैटर्न1. सामान्य विज्ञान: 25 अंक
2. गणित: 25 अंक
3. GK and GS : 20 अंक
4. Reasoning : 30 अं

RRB Group D सिलेबस 2026 (विषयवार विवरण)

CBT परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा समय: 90 मिनट , नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |

गणित (Mathematics)

  • संख्या पद्धति
  • LCM और HCF
  • दशमलव और भिन्न
  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय और कार्य
  • समय, दूरी और गति
  • औसत
  • क्षेत्रमिति (क्षेत्रफल और परिमाप)
  • त्रिभुज, वृत्त, आयत आदि
  • त्रिकोणमिति (बेसिक)
  • सांख्यिकी (डेटा इंटरप्रिटेशन)

General Intelligence & Reasoning

  • उपमा (Analogy)
  • वर्गीकरण
  • श्रृंखला (Number & Alphabet Series)
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • दिशा ज्ञान
  • रक्त संबंध
  • वेन आरेख
  • पहेलियां (Puzzles)
  • गणितीय तर्क
  • कथन एवं निष्कर्ष
  • गैर-मौखिक तर्क (Non-Verbal Reasoning)

General Science

  • Physics: (गति, बल, कार्य और ऊर्जा, ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत, चुंबकत्व)
  • Chemistry: (पदार्थ, परमाणु और अणु, अम्ल-क्षार-लवण, धातु और अधातु, रासायनिक अभिक्रियाएं)
  • Biology: (कोशिका, मानव शरीर, पोषण, श्वसन, रक्त परिसंचरण, पादप और जन्तु विज्ञान, पर्यावरण)

General Awareness & Current Affairs

  • भारत का इतिहास
  • भारतीय भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संस्कृति और परंपरा
  • खेलकूद
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • करंट अफेयर्स (पिछले 6–12 महीने)
  • विज्ञान और तकनीक से जुड़े करंट विषय

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी वादों से सावधान रहने की सलाह दी है। RRB द्वारा स्पष्ट किया गया है कि:

  • भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित है
  • चयन केवल मेरिट (योग्यता) के आधार पर होगा
  • किसी भी प्रकार की अवैध सिफारिश या रिश्वत से चयन संभव नहीं है

क्या आप सरकारी नौकरियों की दुनिया में खोया हुआ महसूस करते हैं? हम आपकी इस मुश्किल को समझते हैं। इसीलिए हमने SarkariFuns.com बनाया है - एक ऐसी जगह, जहाँ हर छात्र अपने करियर में आगे बढ़ता हुआ महसूस कर सके।